Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चार संभागों के जिलों में वर्षा/वज्रपात संभावित

06 दिसम्बर 2023, इंदौर: चार संभागों के जिलों में वर्षा/वज्रपात संभावित – मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की वर्षा का दौर जारी है।  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में कहीं -कहीं पर वर्षा दर्ज़ की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मध्यप्रदेश के जिन इलाकों में न्यूनतम 5  मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई उनके आंकड़े इस प्रकार है –

पूर्वी मध्यप्रदेश – तिरोड़ी (बालाघाट ) 18.3, अमरकंटक ( अनूपपुर ) 13.2 ,मवई ( मंडला ) 11.2 ,बजाग ( डिंडोरी ) 9.0 ,करंजिया ( डिंडोरी ) 8.7 ,बरघाट ( सिवनी ) 8.3 ,अमरपुर ( डिंडोरी ) 7.3 ,बालाघाट- एडब्ल्यूएस 6.6  ,मलाजखंड ( बालाघाट ) 5.4 , समनापुर ( डिंडोरी ) 5.3 , वारासिवनी ( बालाघाट ) 5.3 , सिवनी 5.2 , चन्नौदी (शहडोल ) 5.0 बैहर और ( बालाघाट ) में 5.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों अर्थात 7 दिसंबर की प्रातः 8 :30 बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है , उसके अनुसार  शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों के  कुछ स्थानों पर तथा रीवा और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वर्षा / वज्रपात होने की संभावना है। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)