श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया कृषक जगत कार्यालय का भ्रमण
08 मई 2026, इंदौर: श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया कृषक जगत कार्यालय का भ्रमण – श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के बी.एससी. एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष के 30 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कृषक जगत के इंदौर कार्यालय का भ्रमण किया। डॉ. सुहास माने के नेतृत्व में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कृषि पत्रकारिता एवं कृषि संचार से जुड़ी गतिविधियों को समझा।
इस अवसर पर कृषक जगत के संचालक श्री सचिन बोंद्रिया ने विद्यार्थियों को कृषक जगत की 80 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषक जगत लंबे समय से किसानों तक कृषि की नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं बाजार संबंधी जानकारियों को पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
श्री बोन्द्रिया ने विद्यार्थियों को कृषक जगत द्वारा आयोजित विदेश भ्रमण एवं विभिन्न कृषि मेलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों ने कृषक जगत द्वारा प्रकाशित कृषि डायरी एवं विभिन्न कृषि पुस्तकों का अवलोकन भी किया। विद्यार्थियों ने कृषि पत्रकारिता, आधुनिक कृषि गतिविधियों एवं मीडिया की भूमिका को लेकर उत्साह पूर्वक चर्चा की तथा कई प्रश्न पूछे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

