Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र 12 गांवों में 6 महीने तक करेंगे कृषि अध्ययन, किसानों से सीखेंगे खेती के गुर  

02 अक्टूबर 2026, जबलपुर: जबलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र 12 गांवों में 6 महीने तक करेंगे कृषि अध्ययन, किसानों से सीखेंगे खेती के गुर – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के बीएससी (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। कृषि महाविद्यालय, जबलपुर की अधिष्ठाता डॉ. अल्पना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया।

डीन डॉ. अल्पना सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम पूरा करने के लिए प्रेरित किया। RAWE कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सीमा नबेड़िया और डॉ. परवेज रईस ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को ग्रामीण परिवेश में व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है।

4 जिलों के 12 गांवों में होगा अध्ययन

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी मंडला, सिवनी, डिंडोरी और कटनी के कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़े लगभग 12 चयनित गांवों में सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक ग्रामीण कृषि कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में 133 कृषक परिवारों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेंगे। वे ग्रामीण कृषि प्रणाली, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन पद्धतियों और किसानों के सामने आने वाली कृषि संबंधी समस्याओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विद्यार्थियों के गांवों के लिए रवाना होने के अवसर पर उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने और किसानों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर कृषि की वास्तविक परिस्थितियों को समझने को लेकर उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कोर्स शिक्षक डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रीना नायर, डॉ. मरावी, डॉ. प्रशिष और डॉ. भारती सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture