Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सख्ती: 33,000 क्विंटल अवैध धान जब्त, 273 चेक पोस्ट तैनात

06 दिसंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सख्ती: 33,000 क्विंटल अवैध धान जब्त, 273 चेक पोस्ट तैनात – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चल रहा है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए टोकन से लेकर बारदानों और भुगतान तक की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क है। किसानों को “टोकन तुंहर हाथ” ऐप और समिति मॉड्यूल के जरिए टोकन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। वहीं, टोकन में परेशानी होने पर समिति ऑपरेटरों की मदद ली जा सकती है।

प्रदेश में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 6,728 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी में बारदानों की व्यवस्था

धान खरीदी के लिए कुल 4 लाख गठान बारदानों की जरूरत है, जिसमें से 3.51 लाख गठान नए बारदानें प्राप्त हो चुके हैं। शेष बारदानों की आपूर्ति 15-20 दिनों में हो जाएगी। केंद्रों में 72,194 गठान बारदाने उपलब्ध हैं। इनमें पीडीएस बारदाने, मिलर बारदाने और किसान बारदाने का उपयोग किया जा रहा है। किसानों द्वारा उपयोग किए गए बारदानों के लिए प्रति नग 25 रुपये भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए 11.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम लगाए गए हैं। किसानों के खातों में भुगतान नियमित रूप से अंतरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को टोकन की दोहरी सुविधा

धान बेचने के लिए किसानों को “टोकन तुंहर हाथ” ऐप और समिति मॉड्यूल का विकल्प दिया गया है। कुल टोकन में 40% समिति मॉड्यूल और 60% ऐप के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। यदि किसी किसान को ऐप के जरिए आवेदन में परेशानी हो रही हो, तो वे समिति ऑपरेटर से सहायता ले सकते हैं। टोकन की तारीख 15 जनवरी 2025 तक उपलब्ध स्लॉट के आधार पर चयन की जा सकती है। छोटे और सीमांत किसानों को दो टोकन, जबकि बड़े किसानों को तीन टोकन की सुविधा दी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धान की कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 865 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 252 मिलरों ने पंजीकरण कराया है। 1296 टन धान की मिलिंग के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किया गया है। बफर से अधिक धान होने पर उसका परिवहन निकटतम संग्रहण केंद्रों तक किया जा रहा है। अब तक 2.5 लाख टन धान का परिवहन आदेश जारी किया जा चुका है।

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई

अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए 33,054 क्विंटल धान जब्त किया गया है। प्रदेशभर में अवैध धान के 3,305 मामले दर्ज हुए हैं। सीमावर्ती जिलों में 273 चेक पोस्ट स्थापित कर अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। केंद्रों पर रिसाइक्लिंग रोकने के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com