Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई बाद यूरिया 25 किलो प्रति एकड़ छिड़कें

टीकमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र, टीकमगढ़ के डॉ. बी.एस. किरार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. एस.के. सिंह वैज्ञानिक एवं डॉ. यू.एस. धाकड़, वैज्ञानिक द्वारा विगत दिवस ग्राम पठा, शिवरामपुर, डाबर जंगल, नया खेडा, खिरिरा नाका आदि ग्रामों में समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन सरसों के खेतों का किसानों के साथ अवलोकन कर तकनीकी सलाह दी गयी। डॉ.बी. एस. किरार ने प्रदर्शन में दी गयी उन्नत किस्म आर.वी.एम.2 की विशेषता बतायी गयी। इस किस्म में 20-22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता है। इसमें बुवाई के 30-35 दिन में पहली सिंचाई कर देना चाहिए और सिंचाई के बाद यूरिया 25 कि.ग्रा. /एकड़ छिड़काव देना चाहिए।