Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खास मौका: मधुमक्खी पालन के लिए यूपी सरकार दे रही 90 दिन की फ्री ट्रेनिंग और 40% सब्सिडी

10 सितम्बर 2025, भोपाल: किसानों के लिए खास मौका: मधुमक्खी पालन के लिए यूपी सरकार दे रही 90 दिन की फ्री ट्रेनिंग और 40% सब्सिडी – यदि आप किसान हैं लेकिन आपके पास खेती के लिए ज्यादा जमीन नहीं है और कम जगह में अच्छी आमदनी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर, बस्ती और प्रयागराज में 90 दिनों तक मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) का निशुल्क प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने इस योजना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

40 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए सरकार 40 प्रतिशत तक का अनुदान भी दे रही है। मधुमक्खियां न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करती हैं, बल्कि फसलों में परागण (Pollination) के जरिए उनकी पैदावार को भी बढ़ाती हैं। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर

उद्यान मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ-साथ ऐसे व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनमें कम भूमि और पूंजी की जरूरत होती है। मधुमक्खी पालन ऐसे ही व्यवसायों में से एक है, जिससे कम समय और कम लागत में अच्छी कमाई की जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस उद्देश्य से, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर, बस्ती और राजकीय उद्यान प्रयागराज में 16 सितंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के बारे में जानकारी

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने बताया कि इस 90 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुरुष, महिलाएं और सभी वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र—सहारनपुर या बस्ती के संयुक्त निदेशक कार्यालय, या प्रयागराज के राजकीय उद्यान के अधीक्षक से संपर्क कर निर्धारित फॉर्म पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान आवास और भोजन की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है। आवेदन के साथ दो सम्मानित व्यक्तियों या राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी लगाना अनिवार्य है।

मधुमक्खी पालन से बेहतर कमाई

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन सकता है। योगी सरकार इस क्षेत्र को वैज्ञानिक ढंग से बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture