राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में डाकघर द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान 25 अप्रैल को

22 अप्रैल 2026, इंदौरइंदौर में डाकघर द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान 25 अप्रैल को – इंदौर नगर डाक संभाग द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 23 एवं 24 अप्रैल को टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दिन 25 अप्रैल को सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

शहर के इंदौर जीपीओ, नगर मुख्य डाकघर, सिटी-2, वल्लभ नगर, बिजासन, विजयनगर, आर्मी हेड क्वार्टर, सुदामा नगर, नंदानगर, राजेंद्र नगर, खातीवाला टैंक, इंडस्ट्री स्टेट, कनाड़िया रोड, तिलक नगर, कलेक्ट्रेट, मनोरमागंज एवं लोकमान्य नगर सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements