राज्य कृषि समाचार (State News)

नानपुर में कृषि संबंधित विशेष शिविर आयोजित

12 अप्रैल 2026, आलीराजपुरनानपुर में कृषि संबंधित विशेष शिविर आयोजित – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के आदेश एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित,नानपुर में कृषक कल्याण वर्ष  2026 के  तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित किसानों एवं अधिकारी कर्मचारियों को शासन द्वारा चलायी जा रही खाद वितरण के लिये ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली के बारे मे विस्तृत चर्चा  की गई। जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ई-टोकन जनरेट करने हेतु आवश्यक दस्तावेज तथा एक पट्टा/राजस्व पट्टा/सिकमी किसान/जिनके पास किसान रजिस्ट्री नही है।/मंदिर/ट्रस्ट जमीन होने की स्थिति में ई-टोकन जनरेट कैसे किया जाता है के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया ।

शिविर में सहकारिता उपायुक्त , नोडल अधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी कृषि, विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , सहकारिता विभाग से निरीक्षक , उद्यानिकी विभाग से RHEO , राजस्व विभाग से पटवारी तथा फील्ड के AEO आदि उपस्थित हुए एवं अपने अपने  विभाग संबंधी संचालित योजना के बारे मे जानकारी दी गई ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements