Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 28 जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई

05 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 28 जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खण्डवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों से दक्षिण -पश्चिम  मानसून जा चुका है।

पिछले 24 घंटों में नार्थ विदिशा ,सागर ,अनूपपुर ,मंडला और डिंडोरी जिलों में वर्षा होने के समाचार हैं, जबकि साऊथ बालाघाट में आंशिक वर्षा दर्ज़ की गई। पूर्वी मप्र के डिंडोरी जिले में सर्वाधिक 16. 2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। पूर्वी मप्र के सागर में 30  किमी /घंटे और जबलपुर /मंडला जिलों में 28  किमी /घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं। आगामी दो दिनों में बैतूल जिले में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

इस मानसून सत्र में मध्य प्रदेश के जिलों विदिशा (-99 ), सागर ( -96 ), मंडला (-78 ) और अनूपपुर में (-65 ) प्रतिशत न्यून वर्षा हुई। उल्लेखनीय है कि न्यून वर्षा की श्रेणी में (-60 से -99 % ) को शामिल किया जाता है और इसे नक्शे में पीले रंग से प्रदर्शित किया जाता है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com