Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा, 24 जिलों में हल्की वर्षा संभावित

16 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा, 24 जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कही; इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़  की गई । सर्वाधिक वर्षा धार जिले के पीथमपुर में 69.0 मि मी दर्ज़ की गई। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़  हवाएं चली। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । वर्तमान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से दक्षिण-पश्चिम  मानसून की वापसी हो चुकी है l

मौसम की स्थिति – दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) आज  पश्चिम – उत्तर -पश्चिम  दिशा की ओर केंद्रित है, जो चेन्नई से पूर्व-दक्षिण पूर्व और नेल्लोर से दक्षिण -पूर्व में स्थित है। 17 अक्टूबर को इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में  पुडुचेरी, नेल्लोर,  उत्तर  तमिलनाडु- दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों  की ओर बढ़ने की संभावना है। संभावना है। उत्तरी बांग्ला देश  एवं  संलग्न  उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर तथा  पूर्वी असम एवं निकटवर्ती  क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना और हरदा जिलों में  वज्रपात / झंझावात और  कहीं-कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com