Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना जिले में अब तक मात्र 797 किसानों ने कराया पंजीयन

26 फ़रवरी 2025, पन्ना: पन्ना जिले में अब तक मात्र 797 किसानों ने कराया पंजीयन – रबी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन अवधि आगामी 31 मार्च तक निर्धारित की गई है। इस क्रम में जिले के समस्त तहसील में किसानों के निशुल्क पंजीयन के लिए 46 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिले में अब तक मात्र 797 किसानों द्वारा ही गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र खोबरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक स्वयं के मोबाइल से भी किसान मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन एवं कियोस्क सेन्टर के जरिए प्रति पंजीयन अधिकतम 50 रूपए अदा कर पंजीयन करा सकेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा उपायुक्त सहकारिता तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को पंजीयन केन्द्र के समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर की केन्द्र पर उपस्थिति सुनिश्चित कर पंजीयन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा समिति के कार्य क्षेत्र में किसान पंजीयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।

 समस्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषि, सहकारिता तथा खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने क्षेत्र अंतर्गत किसान पंजीयन के लिए प्रचार-प्रसार करने तथा वास्तविक किसानों का समय-सीमा में पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। गेहूं उपार्जन के लिए प्रारंभिक तैयारियों जैसे भण्डारण, परिवहन एवं बारदाने की व्यवस्था, धर्म कांटे एवं तौल कांटे का सत्यापन इत्यादि की समय पूर्व कार्यवाही पूर्ण करने के लिए भी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com