सागर जिले में अब तक 8672 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई
22 अप्रैल 2026, सागर: सागर जिले में अब तक 8672 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। दिनांक 21 अप्रैल 2026 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सीजन के लिए कुल 77,337 किसानों ने 1,63,274 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के साथ अपना पंजीयन कराया है। प्रशासन द्वारा अब तक कुल 176 उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिनमें से 114 केंद्र (82 गोदाम, 6 मंडी और 26 समिति) स्थापित हो चुके हैं और 70 केंद्रों पर खरीदी की प्रक्रिया सक्रिय रूप से प्रारंभ कर दी गई है।
वर्तमान स्थिति तक 17,519 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग की है, जिनमें से 2,293 किसानों से अब तक कुल 8,672 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी गई इस मात्रा के विरुद्ध किसानों को भुगतान की जाने वाली कुल देय राशि 22.76 करोड़ रुपये है। परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत 1,714 मीट्रिक टन गेहूं का उठाव किया जा चुका है, जबकि 4,020 मीट्रिक टन अनाज परिवहन के लिए तैयार है। शेष केंद्रों के निर्धारण और भुगतान की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कार्रवाई निरंतर जारी है ताकि किसानों को सुगम और पारदर्शी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

