Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अब तक 697.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

21 अगस्त 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब तक 697.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज – छत्तीसगढ़ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 जून 2023 से अब तक राज्य में 697.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण डिपार्टमेंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2023 से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 627.8 मिमी, जशपुर में 556.2 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 680.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.2 मिमी, गरियाबंद में 638.5 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.0 मिमी, मुंगेली में 860.3 मिमी, रायगढ़ में 777.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 621.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 679.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 683.9 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 548.3 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 717.7 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में   544.1 मिमी, बस्तर में 714.0 मिमी, कोण्डागांव में 612.8 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 624.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 810.2 मिमी और सुकमा में 1022.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें