राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर जिले में अब तक 516 क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी

30 अप्रैल 2026, अनूपपुरअनूपपुर जिले में अब तक 516 क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी –  रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से जारी है। अब तक जिले के 6 उपार्जन केंद्रों पर किसानों से कुल 516 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई है।

जिले में 1367 किसानों ने गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन कराया है, जिनमें से 179 किसान अब तक स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके हैं। गौरतलब है कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिस पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 40 रुपये का अतिरिक्त बोनस प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार किसानों से कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी उपज का विक्रय करने हेतु समय पर स्लॉट बुकिंग कराएं।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements