Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में अब तक 48 लाख 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

14 जून 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में अब तक 48 लाख 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी – मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में बनाये गये विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में अभी तक 48 लाख 39 हजार 202 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है।

गेहूँ की खरीदी 6 लाख 16 हजार 254 किसानों से की गई  है। किसानों को 11 हजार 427 करोड़ 57 लाख रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

वर्तमान में कृषि उपज मंडी स्तर पर स्थापित 311 गेहूं उपार्जन केन्द्रों में गेहूं की खरीदी जारी है। इन केंद्रों में गेहूं की खरीदी 25 जून 2024 तक की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)