Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर व सरसों के उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग 21 मई तक

19 मई 2025, हरदा: चना, मसूर व सरसों के उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग 21 मई तक – शासन के निर्देश अनुसार समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए 25 मार्च से 31 मई तक उपार्जन अवधि निर्धारित की गई।

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि चना, मसूर व सरसों के उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग उपार्जन की निर्धारित समयावधि के 10 दिन पूर्व अर्थात 21 मई तक हो सकेंगे। उन्होने बताया कि जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार जिले में चना उपार्जन के लिए 45 तथा सरसों उपार्जन के लिए 7 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है।

 उप संचालक श्री कास्दे ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि, स्लॉट बुकिंग की निर्धारित अवधि के पूर्व स्लॉट बुक करा कर समयावधि में निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर अपनी फसल का उपार्जन कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com