Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली: रेशम समृद्धि योजना में ई-रेशम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू

13 जून 2026, सिंगरौली: सिंगरौली: रेशम समृद्धि योजना में ई-रेशम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू – रेशम संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित विभागीय ‘रेशम समृद्धि योजना’ (वर्ष 2026-27) के अंतर्गत मलबरी रेशम कृमि पालन अपनाने के इच्छुक किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस लाभकारी योजना के तहत किसान अपनी 1 एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूती (मलबरी) पौधारोपण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट mp.gov.in (ई-रेशम पोर्टल) को लाइव कर दिया गया है। जो भी कृषक इस योजना से जुड़कर रेशम उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, वे सीधे पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

 योजना के नियम, शर्तों और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी के लिए किसान भाई अपने संबंधित जिले के जिला रेशम अधिकारी कार्यालय सिंगरौली में संपर्क कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर पंजीयन कराकर इस शासकीय योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture