राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली: अनुदान से मिला आधुनिक ट्रैक्टर, सरयू प्रसाद की खेती हुई आसान

23 अगस्त 2026, सिंगरौलीसिंगरौली: अनुदान से मिला आधुनिक ट्रैक्टर, सरयू प्रसाद की खेती हुई आसान – ग्राम ओड़गड़ी, तहसील देवसर के कृषक श्री सरयू प्रसाद बैस के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित बागवानी यांत्रिकीकरण योजना खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

योजना के तहत उन्हें 20 पीटीओ तक के ट्रैक्टर पर 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1.69 लाख रुपये तक का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने मैसी फर्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर खरीदा। आधुनिक ट्रैक्टर मिलने से सरयू प्रसाद के लिए खेत की जुताई, बोआई सहित अन्य कृषि कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सरल और समयबद्ध हो गए हैं। कृषि कार्यों में लगने वाले श्रम और समय की बचत होने के साथ ही खेती की लागत को नियंत्रित करने में भी मदद मिल रही है। अब वे मौसम के अनुकूल समय पर कृषि कार्य पूरा कर पाएंगे , जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

सरयू प्रसाद बताते हैं कि पहले कृषि कार्यों के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक होते थे। शासकीय अनुदान से आधुनिक ट्रैक्टर मिलने के बाद कृषि कार्यों में सुविधा और आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्र किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरयू प्रसाद ने आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय अनुदान की सहायता से ट्रैक्टर प्राप्त होना उनके जैसे किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे खेती में नई तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और कृषि कार्य अधिक सुगम एवं लाभकारी बन सकेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture