Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली: जे फार्म सर्विसेज एप – ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र किराए पर लेने की सुविधा

19 जून 2026, सिंगरौली: सिंगरौली: जे फार्म सर्विसेज एप – ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र किराए पर लेने की सुविधा – किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग हेतु “जे फार्म सर्विसेज एप” संचालित किया जा रहा है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ट्रैक्टर एवं उन्नत कृषि यंत्र किराये पर प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि जे फार्म सर्विसेज एप के माध्यम से जिले के किसान अपने क्षेत्र में उपलब्ध पंजीकृत सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन बुकिंग कर ट्रैक्टर एवं विभिन्न कृषि यंत्रों की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन कृषकों के पास ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र उपलब्ध हैं, वे भी इस एप पर सेवा प्रदाता के रूप में पंजीयन कर अपने यंत्रों एवं ट्रैक्टरों की संख्या तथा किराया दर दर्ज कर आसपास के किसानों को ऑनलाइन सेवा उपलब्ध करा सकते हैं। इस ऑनलाइन व्यवस्था से खेती के समय कृषि यंत्रों की उपलब्धता संबंधी जानकारी किसानों को सरलता से प्राप्त होगी तथा समय पर आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर किसान खेती की लागत कम करने के साथ-साथ फसलों की पैदावार बढ़ाकर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।

वर्तमान में सिंगरौली जिले में जे फार्म सर्विसेज एप पर कुल 3027 किसान, 226 कृषि यंत्र सेवा प्रदाता एवं 25 निजी कस्टम हायरिंग केंद्र पंजीकृत हैं। जे फार्म सर्विसेज एप की सुविधा एम.पी. किसान एप के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।कृषि विभाग ने जिले के समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में एम.पी. किसान एप अथवा जे फार्म एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का लाभ लें तथा ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता को आसान बनाकर आधुनिक खेती को बढ़ावा दें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture