Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिक्किम के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

27 नवंबर 2024, नई दिल्ली: सिक्किम के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के कृषि भवन में सिक्किम के कृषि मंत्री श्री पूरन कुमार गुरुंग के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य के कृषि मुद्दों और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिक्किम में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर संभव वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस चर्चा से केंद्र और राज्य के बीच सहयोग मजबूत होगा और कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इस बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com