राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में सरसों की फसल में माहू कीट से बचाव का परामर्श दिया

20 जनवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी में सरसों की फसल में माहू कीट से बचाव का परामर्श दिया – कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वैज्ञानिकों द्वारा सरसों की फसल में माहू कीट जिससे मोयला के नाम से भी किसान भाई जानते हैं ,के बारे में सामयिक परामर्श दिया गया ।

वैज्ञानिकों ने बताया  कि माहू कीट का संभवतः कहीं-कहीं प्रकोप सरसों की फसल में वर्तमान मौसम स्थिति को देखते हुए हो सकता है। शिवपुरी जिले में रबी की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों में माहू कीट से बचाव और नियंत्रण के लिए किसान सरसों फसल की निगरानी खेत पर जाकर करें। कहीं-कहीं फसल पर माहू कीट शुरुआत में खेत के किनारों पर ही दिखाई देता है और तीव्रता से वृद्धि कर अपने बच्चे देकर फसल के फूल और पुष्पक्रम से रस चूस कर उपज में क्षति करता है।

फसल को माहू (मोयला) से बचाव के लिए अधिक तीव्रता से चिपके हुए माहू कीट वाली सरसों की डंडियों को तोड़कर एक बोरे में डालकर नष्ट करें या भूमि में दबा दें। रासायनिक कीटनाशकों में से इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एस.एल. की 0.4 मिली.या थायोमिथाक्जाम 25 डब्ल्यू पी. की 0.4 ग्राम या डाइमिथोएट 30 ई.सी. की 1.5 मि.ली. प्रति लीटर पानी के मान से घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें। एक हेक्टर क्षेत्र में 500 लीटर पानी का प्रयोग दवा के मान अनुसार ही करें। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement