Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में संभागीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला 29 व 30 मार्च को

27 मार्च 2025, नरसिंहपुर: जबलपुर में संभागीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला 29 व 30 मार्च को – संभागीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला 2025 का आयोजन जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण आधारताल, जबलपुर में 29 एवं 30 मार्च को किया जायेगा। इस मेले में किसानों को लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार, विपणन, प्रसंस्करण एवं आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने, नवीनतम कृषि तकनीकी, जैविक खेती और आधुनिक कृषि यंत्रों संबंधी जानकारी प्रदान की जायेगी।

संभागीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला शनिवार 29 मार्च को प्रात: 10 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन, प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्टॉल और प्रदर्शनी का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृषि विषयों पर वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों से परिचर्चा, अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक लाउज में बी2बी और एफ2बी की बैठक व किसान कार्यशाला/ वैज्ञानिक परिचर्चा, सायं 5 बजे से सायं 6.30 बजे तक फील्ड विजिट और सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसी तरह रविवार 30 मार्च को प्रात: 8 बजे से प्रात: 10 बजे तक फील्ड विजिट, प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कृषि विषयों पर वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों से परिचर्चा, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बी2बी और एफ2बी सत्र, अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक किसान कार्यशाला और इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com