Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शुभम ने चुनी दुग्‍ध उत्‍पादन से समृद्धि की राह

31 दिसंबर 2025, नीमच: शुभम ने चुनी दुग्‍ध उत्‍पादन से समृद्धि की राह – नीमच के ग्राम पालसोड़ा निवासी श्री शुभम पाटीदार ने पशुपालन कर, दुग्‍ध उत्‍पादन से समृद्धि की राह चुनी है, वे प्रति माह दुग्‍ध उत्‍पादन से 1.20 लाख रुपये कमा रहे है। शुभम बताते है, कि 8 वर्ष पूर्व 6 गायों से डेयरी का कार्य प्रारम्भ किया, फिर 4 गाये ओर खरीदी तथा घर की दो भैंस थी, शुभम के पास वर्तमान में 12 दुधारू पशु है तथा उनमें से 6 पशु दूध दे रहे है, इससे प्रतिदिन एक क्विंटल दूध उत्पादन हो रहा है, जो 40 से 50 रुपये लीटर से बेचकर प्रतिमाह एक लाख 20 हजार रुपये की कमाई कर रहे है।

शुभम के पास दुधारू गायों के अतिरिक्त 6 बछडियाँ  हैं  तथा उनके उचित  पोषण  से वे उन्हें 18 माह की उम्र में क्रॉस करवा रहे है। गायों का प्रजनन प्रबंधन इस प्रकार से कर रहे हैं, कि उनके पास उपलब्ध गायों में से आधी वर्ष भर दूध दे रही है। शुभम बताते हैं, कि मैं इन पशुओं से 10 बीघा खेती वाले किसान से ज्यादा कमा लेता हूँ! उन्‍होने आधुनिक पशु शाला बना रखी है, ताकि  सीमित  मानव संसाधन में पशुओं का समुचित रख रखाव कर सके।इस तरह पालसोडा के शुभम ने दुग्‍ध उत्‍पादन कर अपनी आर्थिक समृद्धि की राह चुनी है, वे इसमें सफल रहे है। अब शुभम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन  गए हैं ।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile