राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री बर्णवाल कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव बने

31 अक्टूबर 2022, भोपाल: श्री बर्णवाल कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव बने – सामान्य प्रशासन विभाग,मध्य प्रदेश शासन, भोपाल द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री अशोक बर्णवाल , वर्तमान प्रमुख सचिव,मध्य प्रदेश शासन वन विभाग तथा प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग एवं घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु जन जाति विभाग (अतिरिक्त प्रभार ) को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव , मध्य प्रदेश शासन ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग एवं घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु जन जाति विभाग (अतिरिक्त प्रभार )नियुक्त किया गया है।

श्री अशोक बर्णवाल ।

जबकि वर्तमान अपर मुख्य सचिव , मध्यप्रदेश शासन , किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री अजीत केसरी को वित्त विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। श्री केसरी के पास महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी ,मध्यप्रदेश भोपाल का पद यथावत रहेगा। श्री बर्णवाल की यह पद स्थापना मुख्य सचिव वेतनमान में की गई है। उक्त आदेश श्री बर्णवाल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (29 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements