राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में अवैध उर्वरक भण्डारण पाए जाने पर दुकान सील

29 अक्टूबर 2024, शाजापुर: शाजापुर में अवैध उर्वरक भण्डारण पाए जाने पर दुकान सील – कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश के पालन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा बेरछा में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध उर्वरक भण्डारण पाए जाने पर दुकान को सील  किया गया।

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री के.एस. यादव ने बताया कि बेरछा में साक्षी किराना स्टोर्स के प्रोपायटर वीरेन्द्र जैन द्वारा बेरछा ग्राम रोड़ पर विश्वकर्मा हार्डवेयर के सामने दुकान में अवैध रूप से भण्डारित एस.एस.पी. कान्हा आर्गेनिक ग्रेन्यूलर के 265 बेग तथा वीरेन्द्र जैन की दूसरे गोडाऊन में बगलामुखी  बूड हाउस के पास की दुकान में कान्हा ग्रेन्यूलर के 75 बेग, सुदर्शन एन.पी.के. 12:32:06 के 47 बेग, इफको डी.ए.पी. के 07 बेग एवं आई.पी.एल. एन.पी.के. 16:16:16 के 16 बेग अवैध रूप से भण्डारण होना पाया गया, जो बिना उर्वरक प्राधिकार पत्र के  किसानों को विक्रय किया जा रहा था।

दोनों दुकानों को उर्वरक निरीक्षक श्री अरविन्द राजपूत एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल सदस्य श्री डी.आर. मालवीय द्वारा पंचनामा बनाकर सील किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement