Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खिरकिया में उर्वरक का अवैध भण्डारण जब्त किया

10 अक्टूबर 2024, हरदा: खिरकिया में उर्वरक का अवैध भण्डारण जब्त किया – मंगलवार को खिरकिया के किसान मोहल्ला निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा के मकान सह गोदाम से कृषि एवं राजस्व विभाग के दल ने किसान सरदार कंपनी के उर्वरक के 326 बैग कुल मात्रा 16.3 मैट्रिक टन का अवैध भण्डारण जब्त  किया।

सहायक संचालक कृषि श्री अखिलेश पटेल ने बताया कि फास्फेट रिच आर्गेनिक खाद के इस अवैध भण्डारण को  जब्त  कर सचिव कृषि उपज मंडी खिरकिया के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होने बताया कि  जब्त उर्वरक का सेम्पल लेकर परीक्षण के लिये प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। कार्यवाही के दौरान एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया तथा तहसीलदार खिरकिया श्री राजेन्द्र पंवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

एसडीएम श्री अशोक डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई  लाइसेंस  या वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर आरोपी संदीप सोनी के विरूद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com