राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी: नरवाई जलाने पर होगी एफआईआर

24 मार्च 2026, शिवपुरीशिवपुरी: नरवाई जलाने पर होगी एफआईआर – जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग का मैदानी अमला गांव-गांव पहुंचकर कृषकों को नरवाई प्रबंधन के प्रभावी तरीकों के बारे में जागरूक कर रहा है।कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ इस पर लागू होने वाले अर्थदंड एवं एफआईआर की कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि नरवाई जलाने वाले कृषकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही गेहूं फसल की कटाई में संलग्न कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों एवं संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे एसएमएस (Straw Management System) अथवा स्ट्रॉ रीपर, रोटावेटर, बेलर आदि यंत्रों का उपयोग कर फसल अवशेष का समुचित प्रबंधन करें। बिना एसएमएस अथवा निर्धारित यंत्रों के कम्बाईन हार्वेस्टर द्वारा कटाई किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी तथा आवश्यक होने पर मशीन को जब्त करने हेतु थाना स्तर पर सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी बलवंत चौहान द्वारा विकासखंड पिछोर के ग्राम गुरुकुदवाया, संजय माहौर एवं दिग्विजय सिंह द्वारा विकासखंड नरवर के ग्राम पनानैर तथा रविकांत लोधी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विकासखंड कोलारस के ग्राम गुढा, मानीपुरा, लिलवारा एवं लुकवासा में बैठकें आयोजित कर किसानों को नरवाई प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements