Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी: साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में खूब हुई खरीदारी

06 अक्टूबर 2026, शिवपुरी: शिवपुरी: साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में खूब हुई खरीदारी – रविवार को शिवपुरी की पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी नगर के नागरिकों ने जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उगाए गए रसायन-मुक्त उत्पादों की जमकर खरीदारी की। आयोजन के दौरान उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक (आत्मा) श्री मुनेश कुमार शाक्य ने स्वयं बाजार पहुँचकर प्राकृतिक व जैविक सब्जियों की खरीदी की तथा बाजार का अवलोकन कर उपस्थित कृषकों का उत्साहवर्धन किया।

 जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल पर शिवपुरी जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों द्वारा स्टॉल एवं दुकानें लगाई जा रही हैं। यहाँ किसान अपने खेतों में बिना रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के तैयार की गई ताजी सब्जियां, फल एवं अन्य प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध करा रहे हैं।

उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने किसानों को शासन की इस योजना एवं पहल के बहुआयामी फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हाट बाजार में जिले भर के जैविक व प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हाट बाजार के दौरान कृषि विभाग के उपसंचालक श्री मुनेश कुमार शाक्य एवं आत्मा योजना के अधिकारियों द्वारा मंडी परिसर में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 सहायक तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) श्री राहुल मौर्य ने बताया कि जैविक हाट बाजार लगने से जिले के किसानों को अपने जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु जिला प्रशासन व कृषि विभाग के माध्यम से एक सुलभ और स्थायी बाजार मंच उपलब्ध हुआ है। बिचौलियों के बिना सीधे उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचने से किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 इस अवसर पर विकासखंड शिवपुरी के नोडल अधिकारी (प्राकृतिक खेती) श्री रघुवीर सिंह यादव, बीटीएम श्री पूरन सिंह चौहान, एटीएम श्री सालिकराम धाकड़, मृदा प्रयोगशाला प्रभारी श्री योगेंद्र शर्मा सहित श्आत्माश् योजना तथा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture