राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर : ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, किसानों के लिए डिजिटल सुविधा

17 जून 2026, श्योपुर: श्योपुर : ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, किसानों के लिए डिजिटल सुविधा – कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने इस संबंध में बताया कि गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से कृषक भाई अपने आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन कर सकते  हैं । लॉग इन करने के उपरांत पोर्टल पर एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरक की गणना होकर, पोर्टल पर प्रदर्शित होने के उपरांत कृषक भाई उर्वरक विक्रेता यथा – मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमे कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक  विक्रेताओं  का चयन कर ई-टोकन जारी हो जायेगा। कृषक भाई चयनित उर्वरक  विक्रेताओं  के यहाँ से उर्वरक क्रय कर सकते  हैं ।

गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक से ई-टोकन लॉग इन आधार नंबर पर ओटीपी फीड एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि का अपडेट यदि कृषक सहकारी समिति के सदस्य है या नहीं का चयन करेंगे। बोयी जाने वाली फसल, रकबा एवं मौसम का चयन करेंगे। पोर्टल द्वारा कृषि भूमि एवं फसल अनुसार उर्वरक की गणना। मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक प्रदर्शित होगा। कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन करेंगे। चयनित उर्वरक विक्रेता के यहाँ पर ई-टोकन से कृषक भाई उर्वरक क्रय कर सकेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Pap

Advertisements