श्योपुर: एक बीघा में कपास की खेती से 35 हजार रुपये तक की बचत, गांव के 100 किसान अपना रहे नकदी फसल
24 नवंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर: एक बीघा में कपास की खेती से 35 हजार रुपये तक की बचत, गांव के 100 किसान अपना रहे नकदी फसल – श्योपुर जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के चलते किसान परम्परागत फसलों के स्थान पर नकदी फसलों से जुड रहे है तथा अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है। उप संचालक कृषि आरके सिंह ने बताया कि विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सुठारा के कृषक रमेशचंद राजपूत द्वारा कपास की खेती की जा रही है, फसलों के विविधिकरण से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनी रहती है।
उप संचालक कृषि आरके सिंह द्वारा गत दिनों ग्राम सुठारा का भ्रमण कर कपास उत्पादक किसान रमेशचंद राजपूत से चर्चा की गई, इस दौरान किसान ने बताया कि 01 बीघा भूमि में 5 क्विंटल के लगभग कपास का उत्पादन होता है तथा मंडी में रेट भी अच्छा मिलता है। कपास की खेती से सभी खर्चे काटकर 30 से 35 हजार रूपये प्रति बीघा के लगभग बचत हो जाती है। ग्राम सुठारा में लगभग एक सैकड़ा किसान कपास की खेती कर रहे है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


