Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मालवा अलंकरण सम्मान से विभूतियां सम्मानित

24 नवंबर 2026, भोपाल: आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंचलिक बोलियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक है। मालवा की माटी में सौंधापन और आत्मीयता है। यहां की संस्कृति की हर काल में अपनी विशिष्ट पहचान रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय मालवा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्मारिका ‘यो अपनो मालवो’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कालगणना का केंद्र और अनेक महापुरुषों की धरती रही है। मालवा का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देशभर में विशिष्ट स्थान रखती हैं।

कार्यक्रम में मालवा विकास उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक मेला नहीं, बल्कि मालवा की हजारों वर्षों की समृद्ध परंपरा, लोकजीवन, साहित्य, कला, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास है।
*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, मालवा पत्रकारिता के शोधकर्ता कमल हेतवाल, सहित अनेक विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से  सम्मानित किया।
इस अवसर पर महर्षि शिक्षा संस्थान के प्रमुख वेद विद्या ब्रह्मचारी गिरीश , डॉ. विकास दवे(निदेशक साहित्य अकादमी)आदि उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें