प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: गेहूं, चना और सरसों का 31 दिसंबर तक करा सकेंगे बीमा
24 नवंबर 2026, भोपाल: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: गेहूं, चना और सरसों का 31 दिसंबर तक करा सकेंगे बीमा – मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में रबी फसलों का बीमांकन की अवधि 31 दिसम्बर 2026 नियत की गई है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिले में गेहूं, चना एवं सरसों फसल अधिसूचित है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा हेतु गेहूं फसल की प्रीमियम राशि 690 रुपये प्रति हेक्टेयर, चना फसल की प्रीमियम राशि 606 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा सरसों फसल की प्रीमियम राशि 511.50 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
उप संचालक कृषि ठाकुर ने बताया कि ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा अपनी संबंधित बैंक शाखा से करवाएं, बीमांकन के लिए बैंक में अपना नवीनतम आधार कार्ड एवं बोई गई फसल के बारे में बैंक को जल्दी से जल्दी अवगत कराये। उन्होंने बताया कि किसान भाई अंतिम तारीख से 2 दिन पहले तक अपनी फसल में परिवर्तन करवा सकते हैं। अऋणी किसान जिन्होंने बैंक से के.सी.सी. नहीं ले रखा है एवं डिफाल्टर किसान भी बैंक (जहाँ सेविंग खाता हो) या कॉमन सर्विस सेंटर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
बीमा करवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अनिवार्य दस्तावेज है, इसके अतिरिक्त फसल बुवाई का प्रमाण पत्र कृषक द्वारा सत्यापित मान्य है, फार्मर आईडी आदि का उपयोग किया जा सकता है। किसान भाइयों से अनुरोध किया गया है कि बोई गई फसलों का बीमा अंतिम तारीख के पूर्व करावें, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी प्रतिनिधि या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


