सीहोर: आधुनिक सिंचाई तकनीकों से बचेगा पानी, किसानों को प्रेशराइज्ड इरीगेशन के बताए फायदे
24 नवंबर 2026, सीहोर: सीहोर: आधुनिक सिंचाई तकनीकों से बचेगा पानी, किसानों को प्रेशराइज्ड इरीगेशन के बताए फायदे – मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से सीहोर जिले के आष्टा विकासखंड के ग्राम ग्वाली एवं इछावर विकासखंड के ग्राम भाऊखेड़ी में प्रेशराइज्ड इरीगेशन (दबावयुक्त सिंचाई) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं सिंचाई जल बचाव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक सिंचाई पद्धतियों की उपयोगिता और पानी की बचत के तरीकों की जानकारी दी गई।
ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के बताए फायदे
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक दीपक कुशवाहा ने किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियों के महत्व, जल उपयोग दक्षता तथा ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (प्रति बूंद अधिक फसल) की अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाकर पानी की बचत करने के साथ फसल उत्पादन और उत्पादकता भी बढ़ाई जा सकती है।
सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के संचालन और रखरखाव की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के संचालन, रखरखाव, जल प्रबंधन, सिंचाई का समय निर्धारित करने और पानी की बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। कंपनी प्रतिनिधि नरेंद्र पाटीदार ने ड्रिप मिनी एवं स्प्रिंकलर संयंत्र के रखरखाव और उनकी उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया।
पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने की अपील
कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों से पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने और टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि के लिए आधुनिक सिंचाई पद्धतियां अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


