Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर: पराली प्रबंधन पर जागरूकता शिविरों का आयोजन

13 अक्टूबर 2026, श्योपुर: श्योपुर: पराली प्रबंधन पर जागरूकता शिविरों का आयोजन –  पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिये गये निर्देशों के क्रम में आज ग्राम बगदिया, बनवाडा, ढेंगदा, लाडपुरा, बिचपुरी में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को खेतो में पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों तथा उनके उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह ने बताया कि श्योपुर, कराहल, विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के उक्त ग्रामों में आयोजित शिविर के दौरान कृषि अधिकारियों तथा अन्य विभागों के क्षेत्रीय अमले द्वारा किसानों को फसल अवशेषों एवं पराली को खेतों में जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया कि पराली जलाने से मृदा में उपस्थित लाभकारी सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता है तथा मृदा की उर्वरता प्रभावित होती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने से मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कृषकों को पराली जलाने के स्थान पर फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने, उन्हें खेत में मिलाकर जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने तथा उपलब्ध कृषि यंत्रों जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ रीपर एवं अन्य उपयुक्त यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने, पोषक तत्वों के संरक्षण तथा कृषि उत्पादन की लागत कम करने में सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से अपील की गई कि वे पराली न जलाएं तथा अन्य किसानों को भी फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करें। उक्त शिविरों के दौरान दो सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें