Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: कृष्णमृग स्थानांतरण अभियान जारी

14 अक्टूबर 2026, शाजापुर: शाजापुर: कृष्णमृग स्थानांतरण अभियान जारी – मालवांचल के शाजापुर–शुजालपुर क्षेत्र में कृष्णमृग (ब्लैकबक) कैप्चर एवं स्थानांतरण अभियान का द्वितीय चरण जारी है। अभियान के द्वितीय दिवस  हन्नूखेड़ी में 79 कृष्णमृगों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया।

अभियान का उद्देश्य फसल हानि से प्रभावित स्थानीय ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का निदान करना तथा मानव–वन्यप्राणी द्वंद्व एवं वन्य प्राणियों से होने वाली फसल क्षति को कम करना है। साथ ही कृष्णमृगों को उनके अनुकूल वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से स्थापित करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। द्वितीय चरण में कुल 2000 कृष्णमृगों को अनुकूल वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान में दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ संस्था ‘कंजर्वेशन सॉल्यूशंस’ का तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वन्य प्राणी चिकित्सक, वन अधिकारी एवं प्रशिक्षित मैदानी कर्मचारी भी अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। वन्य प्राणियों के रेस्क्यू, देखभाल एवं सुरक्षित परिवहन के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अभियान में जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। वन विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण और किसानों की फसलों की सुरक्षा के इस प्रयास में निरंतर जन सहयोग की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें