Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Reliance Foundation (रिलायंस फाउंडेशन)राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए उपलब्ध कराए जा रहे जैव आदान

07 अगस्त 2026, शाजापुर: शाजापुर: कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए उपलब्ध कराए जा रहे जैव आदान – कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजनान्तर्गत जिले में स्थापित 17 बी.आर.सी. केन्द्रों से प्राकृतिक खेती के लिए बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र,  ब्रह्मास्त्र  एवं अन्य जैव आदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि सखियों के माध्यम से क्लस्टर के चयनित कृषको एवं अन्य कृषकों बी.आर.सी. से समन्वय करा कर ये कार्य किया जा रहा है।

परियोजना संचालक “आत्मा” डॉ. श्रीमती स्मृति व्यास द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के लिए चयनित 25 क्लस्टरों के 3125  कृषकों  को एवं अन्य  कृषकों  को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्राकृतिक उत्पाद क्रय करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी  समिति  द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र  की अनुशंसानुसार प्राकृतिक उत्पादों की  विक्रय दर निर्धारित की गई है। प्राकृतिक खेती क्लस्टारों मे चयनित 125 किसानों के माध्यम से प्रत्येक किसान अन्य 6 नये किसानों को प्राकृतिक खेती हेतु जागरूक करेंगे, जिससे प्रत्येक क्लस्टर में 750 किसानों भी प्राकृतिक खेती हेतु जागरूक होंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture