राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने खेत में ली उद्यानिकी फसलों एवं सहायता की जानकारी

23 अगस्त 2026, शहडोलशहडोल: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने खेत में ली उद्यानिकी फसलों एवं सहायता की जानकारी – भारत सरकार की संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने ग्राम लमरो में ग्राम सिंदुरी निवासी खूब चन्द्र पटेल द्वारा 08 एकड़ में की जा रही लौकी, बरबटी, टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी की खेती के संबंध में जानकारी ली।

किसान श्री पटेल  द्वारा बताया गया कि उनकी कुछ निजी जमीन है तथा कुछ जमीन ठेके पर लेकर सब्जी का उत्पादन करते हैं। उन्होंने इस कार्य में 15 लोगों को रोजगार दे रखा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप इरिगेशन तथा कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग द्वारा समसामयिक सलाह एवं प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रति एकड़ प्रति वर्ष 01 लाख रूपए तक की आय हो जाती है। बेटी कालेज में पढ़ रही है तथा बेटा कक्षा चौथी में पढ़ रहा है।

श्री  सीतेश  कुमार पटेल ने बताया कि वह कल्याणपुर के रहने वाले है। पहले कल्याणपुर में ही अधिया में सब्जी की खेती करते थे। अब हमने 14 एकड़ जमीन ग्राम लमरो में खरीद ली है तथा 36 एकड़ जमीन ठेका पर लेकर कुल 50 एकड़ में सब्जी उत्पादन का कार्य करते हैं। उनके इस कार्य से 55 मजदूरों को नियमित कार्य मिल रहा है। वर्ष में 25 लाख रुपए तक की आय हो जाती है। जिससे उन्होंने 02 ट्रैक्टर तथा 02 चार पहिया वाहन खरीदा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप  इरिगेशन  तथा कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग द्वारा समसामयिक सलाह एवं  प्रशिक्षण दिया जाता है। सब्जी की मार्केटिंग रेट के अनुसार स्थानीय मार्केट तथा आस-पास के जिलों में करते हैं। ज्यादा उत्पादन होने पर व्यापारी खेत से ही सब्जी खरीद ले जाते हैं।

 इस अवसर पर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री  शिवम  प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, डॉ. बीके प्रजापति, सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture