Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: उर्वरक विक्रेता ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही करेंगे खाद का वितरण

04 अप्रैल 2026, शहडोल: शहडोल: उर्वरक विक्रेता ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही करेंगे खाद का वितरण – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला उमरिया के निर्देशानुसार, जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी निजी एवं शासकीय उर्वरक विक्रेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

   उप संचालक कृषि संग्राम सिंह ने जिले के सभी खाद विक्रेताओं (निजी एवं सहकारी समितियाँ) से कहा है कि  ई विकास पोर्टल से जारी ई टोकन के माध्यम से उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करेंगे। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद का विक्रय करें। दुकान पर उर्वरक की स्टॉक स्थिति और मूल्य सूची (रेट बोर्ड) प्रदर्शित करना अनिवार्य है। भौतिक स्टॉक और ई विकास पोर्टल में स्टॉक का मिलान होना आवश्यक है।

इसमें किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक का क्रय ई टोकन के माध्यम से करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें