राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल कलेक्टर ने किया ड्रैगन फ्रूट खेती का निरीक्षण

23 अगस्त 2026, शहडोलशहडोल कलेक्टर ने किया ड्रैगन फ्रूट खेती का निरीक्षण – कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने  गत दिनों  जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोन टोला पहुंचकर “एक बगिया मां के नाम” अंतर्गत रोपित किए गए आम,पपीता नींबू ड्रैगन  फ्रूट खेती का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने हितग्राही लल्लू सिंह से ड्रैगन  फ्रूट की खेती के बारे में चर्चा की, जिस पर बताया 40 ड्रैगन  फ्रूट , 30 आम ,15  नींबू ,4 थाई अमरूद लगाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि रोपित पौधों के आसपास के खरपतवार को  निकालें एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां का छिड़काव करें जिससे पौधों को जीवित रखा जा सके।

 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित  थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture