किसानों की सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा : शिवराज सिंह चौहान
करनाल के तरावड़ी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान चौपाल आयोजित
24 अक्टूबर 2026, करनाल: किसानों की सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा : शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के करनाल जिले के ऐतिहासिक तरावड़ी में राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसान चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और कहा कि किसानों की सेवा करना उनके लिए ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत से ही देश का अन्न भंडार भरता है, इसलिए किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान आवश्यक है।
किसान चौपाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी बात सुनी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के साथ सीधा संवाद कायम करना और खेती-किसानी से जुड़े विषयों पर चर्चा करना रहा।
इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, स्थानीय विधायक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) तथा राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर संवाद के महत्व को रेखांकित किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


