राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी : फसल अवशेष एवं धान स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त तक

14 अगस्त 2026, सिवनी: सिवनी : फसल अवशेष एवं धान स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त तक – कृषकों को कृषि फसलों में पराली प्रबंधन से संबंधित आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक ऋण आधारित फसल अवशेष/धान स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तिगत आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट www.chc.mpdage.org के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदकों को आवेदन के साथ धरोहर राशि के रूप में 1 लाख रुपये के बैंक ड्राफ्ट की फोटो प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। जबलपुर संभाग के आवेदकों के लिए बैंक ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री, जबलपुर” के नाम से बनाया जाना होगा। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रोजेक्ट की लागत का 65 प्रतिशत तक अनुदान देय होगा। 1 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट लागत पर अधिकतम 65 लाख रुपये तथा 1.50 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट लागत पर अधिकतम 97.50 लाख रुपये तक अनुदान राशि देय होगी। आवेदन एवं चयन की समय-सारणी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अवधि 03 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदक निर्धारित अवधि में अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं बैंक ड्राफ्ट जमा करने तथा प्रोजेक्टों के अवलोकन की प्रक्रिया 18 एवं 19 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संबंधित संभागीय कृषि यंत्री/कार्यपालन यंत्री कार्यालयों में की जाएगी। इसके पश्चात पात्र आवेदकों की कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी पद्धति से प्राथमिकता सूचियों का निर्धारण 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल में किया जाएगा। कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से निर्धारित प्राथमिकता सूचियां 21 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट www.chc.mpdage.org पर देखी जा सकेंगी।

 कृषकों के लिए पराली प्रबंधन से संबंधित आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इच्छुक व्यक्तिगत आवेदक निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट पर उपलब्ध विभागीय विज्ञापन से प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture