राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी: एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान को गति देने के निर्देश

27 अगस्त 2026, सिवनी: सिवनी: एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान को गति देने के निर्देश – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह की अध्यक्षता में आज एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री सुधीर कुमार धुर्वे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को अभियान के अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी संबंधित विभागों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने, फॉर्मर रजिस्ट्री में आवश्यक क्लेमिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने, सहकारी समितियों से अधिक से अधिक किसानों को सदस्य के रूप में जोड़ने तथा पात्र कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनके उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में अभियान के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मैदानी स्तर पर गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture