सिवनी : फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई
01 अगस्त 2026, सिवनी: सिवनी : फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 के लिए अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अलनीनो के प्रभाव से संभावित प्रतिकूल मौसम एवं फसल नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई है।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि सभी ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि, कीट एवं रोगों से होने वाली फसल हानि की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
योजना के तहत धान (सिंचित) का प्रीमियम 1004 रुपये, धान (असिंचित) 680 रुपये, मक्का 740 रुपये, उड़द 564 रुपये तथा सोयाबीन 758 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग एवं बीमा कंपनियों द्वारा जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। किसान अपने निकटतम बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

