राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी कलेक्टर ने धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की

27 नवंबर 2024, सिवनी: सिवनी कलेक्टर ने धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन  द्वारा गत दिनों  जिला उपार्जन समिति की बैठक लेकर आगामी माह में प्रस्तावित धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई । उन्होंने संपूर्ण जिले में प्रस्तावित 86 उपार्जन केन्द्रों में से गोदाम स्तरीय तथा प्रांगण स्तरीय उपार्जन केन्द्रों की जानकारी लेने के साथ-साथ सहकारी समितियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को उपार्जन केन्द्रों के संचालन के लिए अधिकृत करने की कार्ययोजना अधिकारियों से चर्चा की।

 कलेक्टर ने अधिकारियों को पात्रता रखने वाली सक्षम समितियों को ही उपार्जन केंद्रों का आवंटन के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को प्रस्तावित उपार्जन केन्द्रों में बारदानों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्व उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर सुश्री जैन ने निर्देशित किया कि प्रत्येक केन्द्र की माइक्रो स्तर पर प्लानिंग की जाए तथा संपूर्ण उपार्जन अवधि के दौरान आवक का पूर्व आकलन कर प्रत्येक केंद्र में बारदानों की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, सहायक कलेक्टर श्री पंकज वर्मा सहित उपार्जन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement