राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा

02 अक्टूबर 2024, नीमच: नीमच में कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा – जिले में सोयाबीन उपार्जन की सभी आवश्यक तैयारियां एवं प्रबंध 20 अक्टूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपार्जन केंद्रों पर 25 अक्टूबर से खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। जिले में लगभग 1.25 लाख हेक्टेयर से अधिक सोयाबीन रकबा है और 1.69 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन संभावना है। सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है। पंजीयन केंद्रों की संख्या वर्तमान में 28 है। जिसे बढ़ाया जाए। पंजीयन केंद्रों, पंजीयन की तिथि आदि के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उपार्जन एवं पंजीयन से संबंधित बैनर, फ्लेक्स तैयार कराकर, ग्राम पंचायतों एवं सोसायटियों में लगाया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में सहकारिता, वेयर हाउस कार्पोरेशन, कृषि, मार्कफेड, विपणन संघ के अधिकारियों, पंजीयन केंद्र प्रभारियों और सभी राजस्‍व अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक में सोयाबीन उपार्जन तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम  एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर सोयाबीन खरीदी के लिए आवश्यक तौल काटों, बारदानों, वेइंग मशीनों और छाया, पानी, भण्डारण एवं परिवहन की आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं 20 अक्टूबर के पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सोसायटियों में उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन कार्य की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर आवश्‍यक इंटरनेट , कम्प्यूटर ऑपरेटर, ग्रेडिंग, क्लिनिंग एवं प्रकाश की व्‍यवस्‍था तथा पर्याप्‍त संख्या में बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने उर्पाजित सोयाबीन के भण्डारण एवं खरीदी केंद्र से वेयरहाउस तक परिवहन एवं किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान करने की पुख्‍ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को खरीदी केंद्रो का भ्रमण कर, उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं किसानों के लिए खरीदी केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम  एवं उप संचालक कृषि श्री बीएस अर्गल, सहायक आयुक्‍त सहकारिता श्री राजू डाबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आरपी नागदा  एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement