Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की

26 फ़रवरी 2025, हरदा: हरदा कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की- कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गत दिनों कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सोयाबीन एवं धान उपार्जन की अब तक की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक आपूर्ति निगम और कृषि उपज मंडी के अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया भी मौजूद थे। बैठक में जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार वर्चुअली जुड़े।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ब्लॉक  लेवल  पर समितियों के साथ बैठक कर शासकीय व निजी वेयर हाउस की जानकारी भेजें। बैठक में बताया गया कि सभी शासकीय उपार्जन केन्द्र 1 मार्च से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे।  उन्होंने  निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में फसलों के पंजीयन व सत्यापन पर ध्यान दें। उन्होने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम मंडी में बैठक लेकर हम्मालों व अन्य व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर लें।

बैठक में बताया गया कि नरवाई प्रबंधन हेतु जिले के 100  गांवों को चिन्हित किया गया है, इनमें खिरकिया के 20 तथा हरदा व टिमरनी विकासखंड के 40-40 गांव सम्मिलित है। इन ग्रामों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम नरवाई प्रबंधन हेतु सहायक उपकरणों का प्रचार-प्रसार करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि उपार्जन से पूर्व किसानों की ई  केवाईसी  व आधार लिंकिंग कार्य पहले से ही पूर्ण कर लें, ताकि फसल उपार्जन के भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com