Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा कलेक्टर ने मूंग उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की

13 जून 2024, हरदा: हरदा कलेक्टर ने मूंग उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की – कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, वेयरहाउस कार्पोरेशन, सहकारी बैंक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर मूंग उपार्जन के लिये की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम और तहसीलदार भी शामिल हुए।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के वेयर हाउस का निरीक्षण कर सत्यापित करें। उन्होंने कहा कि मूंग के भंडारण के लिये वेयरहाउस के चयन के मामले में शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन किया जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के माध्यम से मूंग के रकबे का सत्यापन कराने के निर्देश भी बैठक में दिये।

अमानक खाद व बीज का विक्रय /भण्डारण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें – कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र की विकासखण्ड स्तरीय उपार्जन समिति की नियमित रूप से बैठक लें और उपार्जन के लिये की गई व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने सभी एसडीएम को खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा करने के निर्देश भी दिये और कहा कि खाद बीज के अवैध भण्डारण की नियमित जांच कर कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने अमानक बीज की जांच के लिये सैम्पलिंग के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये और कहा कि अमानक बीज विक्रय व भंडारण करने वाली संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित व निरस्त करने की कार्यवाही करें।   रबी फसल के लिये खाद का अग्रिम भण्डारण करने के निर्देश भी कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों से सामग्री वितरण व भण्डारण की जांच करने के लिये भी कहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)