Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी कलेक्टर ने धान उपार्जन कार्यों की समीक्षा की

20 दिसंबर 2024, सिवनी: सिवनी कलेक्टर ने धान उपार्जन कार्यों की समीक्षा की – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिला उपार्जन समिति की बैठक लेकर धान उपार्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने  अब तक पंजीकृत किसानों से किये गये धान उपार्जन की क्षेत्रवार एवं केन्द्रवार विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

 कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में स्थापित किये गये सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों  की सुविधा के लिए सभी  व्यवस्थाएं  सुनिश्चित की जाए। केन्द्रों में पर्याप्त तौल कांटे, बारदाने के साथ ही मजदूरों की उपलब्धता रहे जिससे सुगम रूप से किसानों से धान उपार्जित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी केन्द्रों में एफएक्यू मानक का ही धान उपार्जन किया जाए।

कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को उपार्जन के साथ-साथ उठाव कार्य में भी गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेयरहाउस स्थित उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान को केन्द्रों के अंदर भण्डारित करने के निर्देश दिए हैं ,साथ ही अन्य उपार्जन केंद्रों से उठाव कर निर्धारित वेयरहाउस में भण्डारण के निर्देशित किया गया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, सहायक कलेक्टर श्री पंकज वर्मा सहित सभी उपार्जन से  जुड़े  अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com