Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी कलेक्टर ने किया फिश कियोस्क का उद्घाटन

17 मई 2024, सिवनी: सिवनी कलेक्टर ने किया फिश कियोस्क का उद्घाटन – कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल द्वारा मत्स्य संपदा योजना के  तहत  भगत सिंह वार्ड सिवनी निवासी हितग्राही श्री कन्हैया लाल कश्यप द्वारा निर्मित फिश कियोस्क (स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र) का शुभारंभ किया गया।        

 योजना के संबंध में श्री के एल मरावी, उप संचालक, मत्स्योद्योग सिवनी द्वारा बताया गया कि फिश कियोस्क (स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र) निर्माण एवं मछली को ताजी अवस्था में रखने तथा मत्स्य भोजी नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेफ्रिजरेटर, आइस बॉक्स, ड्रेसिंग मटेरियल, एयर कंडीशनर, बैठने हेतु सोफा,  कुर्सियां आदि के क्रय पर कुल लागत राशि रू. 10.00 लाख का प्रावधान है। योजनान्तर्गत हितग्राही श्री कन्हैया लाल कश्यप को राशि रू. 4.00 लाख का अनुदान मत्स्य विभाग जिला सिवनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा हितग्राही से चर्चा कर निर्मित फिश कियोस्क एवं विक्रय के लिए उपलब्ध मछलियों की जानकारी ली गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय मत्स्य विक्रेता एवं मछुआरें उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com