Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: डीएपी की जगह  अन्य उर्वरकों उपयोग करना किसानों के लिए फायदेमंद

16 जून 2026, सीहोर: सीहोर: डीएपी की जगह  अन्य उर्वरकों उपयोग करना किसानों के लिए फायदेमंद – जिले के किसानों द्वारा बोई जाने वाली प्रमुख फसल सोयाबीन है, उर्वरकों के बढ़ते मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए फसलों की अधिक पैदावार के लिए यह आवश्यक है कि रासायनिक उर्वरकों का संतुलित और सही मात्रा में उपयोग किया जाए।

उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान में यूरिया और डीएपी का प्रचलन बहुत बढ़ गया है जो केवल नाइट्रोजन एवं फास्फोरस के अलावा अन्य पोषक तत्वों को प्रदान नहीं करते है। इन उर्वरकों के लगातार प्रयोग से मिट्टी में पोटाश एवं सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी संभावित है। पोटाश का फसल के स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता से सीधा संबंध है, इसके उपयोग के फलस्वरूप पौधा सुदृढ़ होकर रोग बीमारियों से कम प्रभावित होता है तथा दानों की चमक में भी वृद्धि होती है, जिस कारण अच्छा बाजार भाव प्राप्त होता है। कॉम्पलेक्स उर्वरकों में नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश तत्व पाये जाते है। इसी प्रकार एसएसपी में फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर एवं कैल्शियम तत्व भी पाया जाता है।

किसानों से अपील की गई है कि डीएपी एवं यूरिया का आवश्यकतानुसार ही समिति या निजी व्यापारी से प्राप्त कर उपयोग करें। इसके साथ ही साथ ही डीएपी के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। किसान इनका भी उपयोग कर सकते हैं। किसानों के लिए ये उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों के लिए इन उर्वरकों का उपयोग बहुत फायदेमंद साबित होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture